सुतोल गांव में न अस्पताल, न संचार सेवा, डीएम से मिले ग्रामीण, बताई समस्याएं–
गोपेश्वर। घाट विकासखंड के सबसे दूरस्थ गांव सुतोल के लोग क्षेत्र की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले। उन्होंने डीएम से मांग की कि क्षेत्र में सड़क और दूरसंचार की समस्या को दूर किया जाए। क्षेत्र में आयुर्वेदिक अस्पताल तो है, लेकिन डॉक्टर नहीं। फार्मेसिस्ट के भरोसे अस्पताल...
हे बदरीनाथ, दर्शन दें- भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के लिए हिमालय में अनशन कर रहा ये बाबा–
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम के दर्शनों के लिए साधु संत समाज, हकहकूकधारी, तीर्थ पुरोहित और स्थाानीय श्रद्घालु तरस रहे हैं। अपने आराध्य देव की एक झलक पाने के लिए बेताब स्थानीय लोगों ने कई दिनों तक बदरीनाथ धाम में आंदोलन भी चलाया, इसके बाद भी सरकार से यात्रा की अनुमति नहीं...
यहां नदी किनारे मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में फैली सनसनी-
चमोली। जिला मुख्यालय से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित कठूड़ गांव के पास बालखिला नदी के किनारे एक शव बरामद हुआ है। गोपेश्वर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि नदी...
उपनल कर्मियों ने कहा-समान काम का समान वेतन मिले, नियमितिकरण के लिए बनाई जाए नियमावली–
गोपेश्वर। मंगलवार को चमोली जनपद के उपनल कर्मचारियों ने वेतन, नियमितीकरण सहित अपनी विभिन्न मांगों पर कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा। जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन...
हाईकोर्ट में कमजोर पैरवी से शुरू नहीं हो रही चारधाम यात्रा– विकास जुगरान–
गोपेश्वर। चारधाम यात्रा अभी तक भी शुरू न होने पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान ने कहा कि यात्रा के संदर्भ में सरकार कोरोना की व्यवस्थाओं को लेकर न्यायालय में मजबूत पक्ष नहीं रख पा रही है। यह सरकार की विफलता है। अपनी कमियों को छिपाने के लिए बदरीनाथ विधायक...
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना तहसील दिवस में पहुंचे पोखरी, श्रम अधिकारी का वेतन रोका, अन्य अधिकारियों के कसे पेंच–
पोखरी। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना मंगलवार को तहसील दिवस कार्यक्रम में पोखरी पहुंचे। जिले के समस्त उच्च अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। डीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। तहसील दिवस में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, आवास, बीपीएल कार्ड,, मुआवजा, जंगली जानवरों...
उर्गम घाटी के गांव अब नहीं रहेंगे दुर्गम, यह है मुख्य वजह–
जोशीमठ। चमोली जनपद की खूबसूरत उर्गम घाटी के गांव और दुर्गम नहीं रहेंगे। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही घाटी के दूरस्थ गांवों तक भी यातायात की सुविधा पहुंच जाएगी। बीते कुछ दिनों तक आपदा के कारण अस्त-व्यस्त रहा भेंटा-भर्की सड़क निर्माण कार्य ने फिर से गति पकड़ ली...
बलबला की चोटी पर पहली बार फहराया गया तिरंगा, आप भी जानें चमोली में कहां है यह बलबला चोटी–
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जनपद के माणा-तिब्बत क्षेत्र में 6416 मीटर के बलबला हिम शिखर पर आईटीबीपी के जांबाज हिमवीरों ने तिरंगा फहराया। यह पहली बार है, जब बलबला की चोटी पर आईटीबीपी के हिमवीरों ने तिरंगा फहराया है। हालांकि वर्ष 1947 में एक विदेशी पर्यटकों के एडवेंचर दल...
छात्रों के दो गुटों में मारपीट, स्थिति तनावपूर्ण–
देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में मारपीट का मामला शांत न होने पर पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी। कई छात्र चोटिल हो गए हैं। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और परिषद के ही बागी गुट के छात्रों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई। यह मामला पुलिस थाना...
हाथ में प्रसाद की थाली के साथ बदरीनाथ कूच कर रहे हकहकूकधारियों को रोका, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की–
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में सोमवार को हकहकूकधारियों ने बदरीनाथ धाम के दर्शनों को कूच किया। हाथ में प्रसाद की थाली लेकर जैसे ही ही बदरीनाथ पुल के पास पहुंचे तो यहां पहले से ही मौजूद पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने उन्हें रोक लिया। यहां पर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी...


