सिद्घपीठ कुरुड़ मंदिर में स्थपित हुई दशोली और बधाण की मां नंदा–
चमोली। मां नंदा के सिद्घपीठ कुरुड़ से मां नंदा की लोकजात यात्रा का श्रीगणेश हो गया है। सोमवार को विधि-विधान से दशोली और बधाण की मां नंदा की डोलियां कुरुड़ मंदिर परिसर में स्थापित कर दी गई हैं। मंगलवार को अपने भक्तों के साथ मां नंदा की डोलियां अलग-अलग यात्रा पड़ावों से...
भाजपा नारे और भाषण तो अच्छा देती है, पर सरकार नहीं-रणजीत रावत–
गोपेश्वर। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व गढ़वाल प्रभारी रणजीत रावत अपने दो दिवसीय भ्रमण पर चमोली जनपद पहुंचे। सोमवार को गोपेश्वर और विकास खंड घाट में उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आगामी विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की...
जब गोपियों और कृष्ण की अद्भुत महा रासलीला के गवाह बने थे भगवान गोपीनाथ –
- गोपेश्वर। उत्तराखंड में कण-कण में शिव का वास है। वृंदावन भगवान श्रीकृष्ण की लीला से जुड़ा हुआ है। यह स्थान श्री कृष्ण भगवान के बाल लीलाओं का स्थान माना जाता है। लेकिन उत्तराखंड के चमोली जनपद के गोपेश्वर में भगवान श्रीकृष्ण और गोपियों की रासलीला के गवाह स्वयं भगवान...
रूद्रप्रयाग में मिला कोरोना का डेल्टा प्लस वेरियंट का मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट–
रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में रविवार को कोरोना के डेल्टा प्लस वेरियंट का एक मरीज मिला है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने उसे होम आइसोलेशन में रख दिया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह संक्रमित यह व्यक्ति तीन दिन पूर्व मैदानी...
16वें दिन खुला मलारी हाईवे, पर चट्टान पर अटके बोल्डर बढ़ा रहे चिंता–
जोशीमठ। चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे रविवार को देर शाम को खुल तो गया है, लेकिन चट्टान पर अभी भी बड़े-बड़े बोल्डर अटके हुए हैं, जो नीती घाटी के ग्रामीणों के साथ ही सेना की चिंताएं बढ़ा रहे हैं। हाईवे के सुचारु होने से हाईवे पर जगह-जगह फंसे वाहनों की फिलहाल...
गदेरे की गर्जना को देख घरों को छोड़कर भागे ग्रामीण–
चमोली। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गुलाबकोटी गांव के ग्रामीण गांव के समीप ही गदेरे के उफान पर आने से डर गए। ग्रामीणों ने अपने घरों को छोड़कर खेतों में शरण ली। करीब एक घंटे की जोरदार बारिश ने ग्रामीणों की आफत निकाल दी थी। गांव के कुछ घरों में मलबे के...
चिपको नेता व पर्यावरणविद स्व. चक्रधर तिवारी को स्मृति पर किया याद–
गोपेश्वर। चिपको नेता व पर्यावरणविद स्व. चक्रधर तिवारी की पुण्य स्मृति में रविवार को संकल्प अभियान से जुड़े लोगों ने गोपेश्वर के वृद्घाश्रम में फल वितरित किए गए और फलदार पौधों का रोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ता मंगला कोठियाल ने स्व. तिवारी के पर्यावरण के क्षेत्र में किए...
परेशान होकर अब देवी-देवताओं की शरण में गए नीती घाटी के ग्रामीण-
जोशीमठ। जोशीमठ-मलारी राज्य मार्ग के अवरूद्घ होने से पिछले 16 दिनों से नीती घाटी के 14 गांवों के करीब 400 ग्रामीण अपने गांवों में ही कै होकर रह गए हैं। ग्रामीणों का दिन मलारी, बांपा और नीती गांव के पंचायती चौक में बैठकर मलारी हाईवे की दुर्दशा पर चर्चा करने...
चमोली के इस होनहार छात्र ने देशभर में पाया प्रथम स्थान–
गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) की ओर से श्रीकृष्ण अवतार के 5250 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रीय स्तर पर कृष्ण क्वीज-2021 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 18 आयु वर्ग की इस ऑन लाइन प्रतियोगिता में देशभर के 177 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें चमोली...
चमोली–बर्फानी इलेवन ने जीती मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता–
गोपेश्वर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर रविवार को मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच बर्फानी इलेवन ने जीत लिया। खेल विभाग चमोली ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रतियोगिता में सात टीमों ने प्रतिभाग किया। रविवार को हुए फाइनल में बर्फानी इलेवन ने ६-५ से गोपीनाथ...


