बदरीनाथ। इस बार भी बदरीनाथ धाम में नारद जयंती सादगी से मनाई गई। बदरीनाथ धाम में प्रतिवर्ष नारद जयंती को धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण के चलते नारद जयंती को सादगी के साथ मनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत ने सादगी के साथ नारद जयंती मानयी। इस अवसर पर अलकनंदा के पास स्थित नारद कुंड में श्री बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरप्रसाद नंबूदरी ने पूजन किया। नारद जयंती पर डिमरी पंचायत के द्वारा तप्तकुंड के निकट नारद शिला का पूजन किया गया।इस अवसर पर देवस्थानम बोर्ड के अपरमुख्यकार्यकारी अधिकारी बी. डी. सिंह, धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल, अपरधर्माधिकारी राधाकृष्णन थपलियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, सहायक मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, दफेदार कृपाल सनवाल आदि मौजूद थे। डिमरी पंचायत से दिनेश डिमरी, संजय डिमरी, राजेन्द्र प्रसाद डिमरी, विमल डिमरी, टीका प्रसाद डिमरी, मेहता थोक से विजय मेहता, जितेंद्र मेहता अादि मौजूद रहे। मान्यता है कि शीतकाल में देवताओं की ओर से भगवान बदरीनाथ की पूजा-अर्चना का जिम्मा महर्षि नारद ही संभालते हैं।
बदरीनाथ में मनाई गई नारद जयंती, पढ़ें बदरीनाथ में कहां स्थित है नारद शिला–
by laxmi Purohit | Sep 16, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

Latest News
जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने ली अधिकारियों की बैठक, श्रमअधिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...
रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...
गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबाधित होने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आने-जाने में...
17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...
सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...
रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...
विधिक सेवा प्राधिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...
स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
