बदरीनाथ में मनाई गई नारद जयंती, पढ़ें बदरीनाथ में कहां स्थित है नारद शिला–

by | Sep 16, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ। इस बार भी बदरीनाथ धाम में नारद जयंती सादगी से मनाई गई। बदरीनाथ धाम में प्रतिवर्ष नारद जयंती को धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण के चलते नारद जयंती को सादगी के साथ मनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत ने सादगी के साथ नारद जयंती मानयी। इस अवसर पर अलकनंदा के पास स्थित नारद कुंड में श्री बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरप्रसाद नंबूदरी ने पूजन किया। नारद जयंती पर डिमरी पंचायत के द्वारा तप्तकुंड के निकट नारद शिला का पूजन किया गया।इस अवसर पर देवस्थानम बोर्ड के अपरमुख्यकार्यकारी अधिकारी बी. डी. सिंह, धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल, अपरधर्माधिकारी राधाकृष्णन थपलियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, सहायक मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान,  दफेदार कृपाल सनवाल आदि मौजूद थे। डिमरी पंचायत से दिनेश डिमरी, संजय डिमरी, राजेन्द्र प्रसाद डिमरी, विमल डिमरी, टीका प्रसाद डिमरी, मेहता थोक से विजय मेहता, जितेंद्र मेहता अ‌ादि मौजूद रहे। मान्यता है कि शीतकाल में देवताओं की ओर से भगवान बदरीनाथ की पूजा-अर्चना का‌ जिम्मा महर्षि नारद ही संभालते हैं। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!