विद्यालय बंद करने के विरोध में यहां सड़क पर उतर गए अभिभावक–

by | Sep 30, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

चमोली। जोशीमठ में राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय को बंद कर उसे अटल आदर्श विद्यालय में तब्दील करने का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने विरोध किया है। बृहस्पतिवार को अभिभावकों ने जोशीमठ नगर की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर विद्यालय को बंद नहीं करने की मांग उठाई। विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से जोशीमठ में जुलूस प्रदर्शन में  कई अभिभावक शामिल हुए। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बख्तावर सिंह रावत ने कहा कि विद्यालय को बंद करने का स्पष्ट आदेश जारी नहीं करते हुए सरकार ने छठी कक्षा में प्रवेश बंद कर दिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र छठी कक्षा में प्रवेश शुरू कराए जाएं। यदि विद्यालय बंद किया जाता है तो उग्र आंदोलन होगा। अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय में दूर दराज के गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं। लेकिन सरकार उनसे शिक्षा का अधिकार भी छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो ९ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस से आंदोलन शुरू किया जाएगा। अभिभावकों को समर्थन देने के लिए प्रधान संघ्ज्ञ के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप नेगी, अतुल सती भी रैली में शामिल हुए। इस दौरान प्रेम सिंह चौहान, बबीता देवी, सुधा देवी, सुभद्रा देवी, लक्ष्मी देवी, इंद्रा देवी, सरस्वती देवी सहित अन्य अभिभावक शमिल रहे। चेतावनी दी गई कि यदि सरकार की ओर से यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा। तहसील में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!