चमोली। जोशीमठ में राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय को बंद कर उसे अटल आदर्श विद्यालय में तब्दील करने का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने विरोध किया है। बृहस्पतिवार को अभिभावकों ने जोशीमठ नगर की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर विद्यालय को बंद नहीं करने की मांग उठाई। विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से जोशीमठ में जुलूस प्रदर्शन में कई अभिभावक शामिल हुए। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बख्तावर सिंह रावत ने कहा कि विद्यालय को बंद करने का स्पष्ट आदेश जारी नहीं करते हुए सरकार ने छठी कक्षा में प्रवेश बंद कर दिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र छठी कक्षा में प्रवेश शुरू कराए जाएं। यदि विद्यालय बंद किया जाता है तो उग्र आंदोलन होगा। अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय में दूर दराज के गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं। लेकिन सरकार उनसे शिक्षा का अधिकार भी छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो ९ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस से आंदोलन शुरू किया जाएगा। अभिभावकों को समर्थन देने के लिए प्रधान संघ्ज्ञ के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप नेगी, अतुल सती भी रैली में शामिल हुए। इस दौरान प्रेम सिंह चौहान, बबीता देवी, सुधा देवी, सुभद्रा देवी, लक्ष्मी देवी, इंद्रा देवी, सरस्वती देवी सहित अन्य अभिभावक शमिल रहे। चेतावनी दी गई कि यदि सरकार की ओर से यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा। तहसील में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।
विद्यालय बंद करने के विरोध में यहां सड़क पर उतर गए अभिभावक–
by laxmi Purohit | Sep 30, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...
रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...
तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...
यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...
ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...
एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...
